कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया से कुलपति SKRAU प्रो. आर.पी. सिंह की शिष्टाचार भेंट, विश्वविद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया





CK NEWS/CHHOTIKASHI 5 दिसंबर. बीकानेर। कैबिनेट मंत्री राजस्थान कृषि पशुपालन एवं मत्स्य मंत्रालय, लालचंद कटारिया से प्रो. आर.पी. सिंह कुलपति स्वामी केशवानंद राजस्थान विश्वविद्यालय ने शिष्टाचार भेंट कर विश्वविद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा 74 कृषि विश्वविद्यालयों की रैंकिंग मैं से 37 स्थान राज्य में दूसरे स्थान  पर रहने पर, माननीय कैबिनेट मंत्री ने कार्यों की सराहना की भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कुलपति प्रो.सिंह ने बताया कि के 74 कृषि विश्वविद्यालयों, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय स्तर की कृषि संस्थानों की वरीयता सूची जारी की है। यह रैंकिंग विश्वविद्यालय के शिक्षा, प्रसार, अनुसंधान और राजस्व अर्जुन जैसे क्षेत्रों में जैसे सराहनीय कार्य पर प्राप्त हुई है। माननीय कृषि मंत्री महोदय को अवगत कराया गया कि विगत वर्ष में कार्यरत विभिन्न इकाइयों के वैज्ञानिकों शैक्षिक शिक्षणेत्तर स्टाफ, एवं प्रशासनिक कार्यों से जुड़े अधिकारियों की लगन व मेहनत के परिणाम स्वरूप विपरीत परिस्थितियों में भी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय ने राज्य में दूसरा स्थान बरकरार रखा है।