दुर्गादास व्यास संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी में, मिली घुमंतू परिवारों की बड़ी जिम्मेदारी


 


जयपुर/बीकानेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े बीकानेर के दुर्गादास व्यास को संघ द्वारा नई जिम्मेदारी दी गई है। राजस्थान क्षेत्र प्रचारक के रूप में कार्य कर रहे दुर्गादास व्यास को संघ ने अब अखिल भारतीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है। यानी अब तक प्रदेश में क्षेत्र प्रचारक की जिम्मेदारी निभा रहे दुर्गादास व्यास को संघ ने अखिल भारतीय घुमंतू परिवारों की जिम्मेवारी सौंपी है। वहीं राजस्थान में निंबाराम क्षेत्रीय प्रचारक का दायित्व निभाएंगे। संघ से जुड़े वरिष्ठ लोगों का यह भी मानना है आगामी वर्षों में विद्वान व्यक्तित्व दुर्गादास व्यास को संघ के सर संघचालक पद का दायित्व भी दिया जा सकता है।