महेश व्यास का बीकानेर में सम्मान, बोले ; उम्दा काम कर रही गहलोत सरकार





सीके न्यूज। छोटीकाशी। बीकानेर। फलोदी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता महेश व्यास ने बुधवार को बीकानेर में कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार उम्दा काम कर रही है। जनता के अच्छे काम हो रहे हैं। जल्द ही सरकार फॉलोअप कैम्प भी लगायेगी और आने वाली नई गाइडलाइन से अच्छे काम भी होंगे। एक दिवसीय प्रवास पर बीकानेर आए महेश व्यास ने कहा कि लोगों ने जो उम्मीद लगायी थी उसी पर कांग्रेस सरकार खरी उतर रही है। इससे पहले वे स्थानीय धरणीधर मंदिर में पूज्या श्रीकृपा जी व्यास के श्री मुख से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उनके साथ गोपाल नारायण व्यास, राजेन्द्र किराडू, नंदकिशोर पुरोहित, पूनमचंद जोशी, दिनेश आचार्य, श्रीमती मीना आचार्य सहित मनोज बोहरा मलार, अशोक व्यास पार्षद फलोदी, मनोज पुरोहित बाप मौजूद रहे।