जैन कॉन्फ्रेंस कर्नाटक की कार्यकारिणी में महामंत्री पद पर आंचलिया व मेहता कोषाध्यक्ष मनोनीत / अध्यक्ष पुखराज मेहता ने दी जानकारी






बेंगलूरु। श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ़्रेन्स, नई दिल्ली के कर्नाटक प्रांतीय नव निर्वाचित अध्यक्ष पुखराज मेहता जैन ने कर्नाटक प्रांतीय महामंत्री पद पर शहर के जाने-माने सामाजिक-धार्मिक डायनेमिक व्यक्तित्व सुरेन्द्र आंचलिया जैन को महामंत्री पद पर मनोनीत किया है। साथ ही इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर मेहता ने गोतम मेहता जैन को मनोनीत किया है।