डॉ. संजय चोरडिया पर कवयित्री ललिता जोगड द्वारा लिखित महाकविता का राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के हाथों मुंबई में विमोचन





1350 पंक्तियों की कविता से प्रो. डॉ. चोरडिया का जीवन हुआ शब्दबद्ध ; ललिता जोगड के नाम पर 'लॉंगेस्ट पोएम' का रिकार्ड


पुणे। मशहूर कवयित्री ललिता जोगड ने सूर्यदत्ता ग्रुप ऑफ इन्स्टिट्यूट के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय चोरडिया के जन्मदिन पर उनपर महाकविता लिखी। जिसका विमोचन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के हाथों राजभवन मुंबई हुआ। 1350 पंक्तियों की इस कविता से डॉ. संजय चोरडिया का जीवन प्रवास लोगों के सामने लाया गया है। सबसे लम्बी कविता (लॉंगेस्ट पोएम) करने का अनूठा रिकार्ड ललिता जोगड के नाम पर दर्ज हुआ है।

सुर्यदत्ता ग्रुप ऑफ इन्स्टिट्यूट पुणे की ओर से राजभवन, मुंबई में 'सुर्यदत्ता स्त्री शक्ती राष्ट्रीय पुरस्कार-2021' समारोह हाल ही में हुआ। इस पुरस्कार समारोह में सुर्यदत्ता ग्रुप ऑफ इन्स्टिट्यूट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संजय चोरडिया, उपाध्यक्ष व सचिव सुषमा चोरडिया, मुख्य विकास अधिकारी सिद्धांत चोरडिया, संचालक प्रो. सुनील धाडीवाल, प्रो. अक्षीत कुशल, अधिष्ठाता प्रो. नूतन जाधव, प्रो. मिलिना राजे, प्रो. रोहित संचेती आदि उपस्थित थे। ललिता जोगड को इस समय 'सूर्यदत्ता स्त्री शक्ती पुरस्कार' से भी सम्मानित किया गया।

भगतसिंह कोश्यारी कहा, प्रो. डॉ. संजय चोरडिया का व्यक्तित्व कविता से सामने लाने का ललिता बहन का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने बनाई कविता सबसे लंबी है। ऐसा अनूठा रिकार्ड बनासे उनकी प्रतिभा  दिखाई देती है। डॉ. संजय चोरडिया कहा, कविता से हमारा जीवन बांधने काम ललिता दीदी ने किया है। जन्मदिन पर यह मेरे लिए अनूठी बधाई है। सूर्यदत्ता और चोरडिया परिवार उनका हमेशा ऋणी रहेगा।