वाहनों की फिटनेस व अन्य कार्य निजी हाथों में सौंपने का जमकर किया विरोध, हेमंत किराडू के नेतृत्व में प्रदर्शन

                                        



 





बीकानेर। राजस्थान सरकार भी निजीकरण के ढर्रे पर उतर आई है। इसके चलते वाहनों की फिटनेस व अन्य कार्य निजी हाथों में सौंप दिए गए है। भारतीय राष्ट्रीय ऑटो ड्राईवर यूनियन (इंटक) के बैनर तले राष्ट्रीय सचिव हेमंत किराडू के नेतृत्व में उक्त बातों, नारेबाजी के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। किराडू ने अन्य कार्यों में भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। प्रदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में टैक्सी चालकों व संचालकों ने हिस्सा लिया और बताया कि बीकानेर में पांच फिटनेस सेंटरों पर जो सरकारी फीस के अलावा 1000-2000 वसूली करने का आरोप लगाया है। उनका कहना था फिटनेस सेन्टर गाड़ी ना आने पर भी फिटनेस मोटी रकम लेकर जारी कर करने की बात कही। इस मौके पर कैलाश जोशी, किशोर पारीक, सूरज मेहरा, सुभाष स्वामी, कुंदन, कुदरत अली, गणेश सोनी सहित अनेक टैक्सी संचालक भी मौजूद थे।