मंत्री कल्ला समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाकर केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी




बीकानेर (सीके न्यूज/छोटीकाशी)। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस की साइकिल रैल्ली जस्सुसर गेट से रवाना होकर डागा चौक, दाऊजी रोड, कोटगेट होते हुए कलेक्टर कार्यालय पर सम्पन हुई। ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला सहित कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पूरे रास्ते साइकिल चलाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कल्ला ने कहा कि एक तरफ  पूरे देश में कोरोना संक्रमण के कारण आमजन के रोजगार पर गहरा असर पड़ा है, कई युवाओं की नोकरियां भी चली गयीं। मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने घर चलाने में भी तकलीफ  हो रही है उस वक्त भाजपा नीत केंद्र सरकार को राहत के कार्य करने चाहिए बावजूद उसके डीजल और पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ा कर ऐतिहासिक रूप से महंगाई को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। साइकिल रैल्ली को लोकसभा प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल, देहात जिला अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, प्रदेश सचिव गजेंद्र सिंह सांखला, उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर, दिलीप बांठिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नदकिशोर आचार्य, पार्षद जावेद परिहार, पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, पार्षद नितिन वत्सस, मनोज किराडू, दुर्गादास छंगाणी, शिवशंकर बिस्सा, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, मगन पनेचा, सुमित कोचर, रमजान अली कच्छावा, महासचिव अनिल कल्ला, ललित तेजस्वी, विक्की चढ़ा, रवि पारीक, शिव गहलोत, राहुल जादुसंगत, देवेंद्र बिस्सा, मनोज चौधरी, जयदीप सिंह जावा, महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, यूथ अध्यक्ष धनपत चायल, प्रदेश महिला सचिव उमा सुथार, मुमताज बानो, राजू देवी व्यास, आशा देवी स्वामी ने भी केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। इस अवसर पर एजाज पठान असलम एडवोकेट, कमल साध, नवरत्न व्यास, धनसुख आचार्य सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।