बीकानेर कांग्रेस नेताओं ने किया प्रत्येक पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन

                                        


 





सीके न्यूज/छोटीकाशी। बीकानेर।  राजस्थान के बीकानेर शहर के प्रत्येक पेट्रोल पंप पर कांग्रेस नेताओं ने बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की दरों के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्त्सस ने बताया कि नोखा रोड़ पेट्रोल पंप पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष दिलीप बांठिया के नेतृत्व में गाड़े पर मोटरसाइकिल को बांध कर विरोध प्रदर्शन किया गया। बांठिया ने कहा कि अगर पेट्रोल डीजल की बढ़ती दरें काबू में ना आयीं तो आने वाले समय में गाडिय़ां कबाड़ में खड़ी करनी पड़ेंगी। क्योंकि आमजन में इतना महंगा पेट्रोल-डीजल लेने की ताकत नहीं बचेगी। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने बढ़ती पेट्रोल और डीजल की दरों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि वर्तमान में पेट्रोल और डीजल की दरे लगातार बढ़ रही है बढऩे का प्रभाव आमजन पर दिखने लगा है महँगाई बढऩे लगी है। कोरोना महामारी के इस संकट में रोजगार के साधन खत्म होते जा रहे है लोगों को अपनी आजीविका चलाने में परेशानी हो रही है उसमें ये पेट्रोल डीजल की मार से आमजन त्रस्त हो रहा है। बांठिया के नेतृत्व में धनराज गोदारा, करण चौधरी, जगदीश कड़वासरा, रितेश सेवग, पीयूष जोशी, अजित शर्मा मौजूद थे। वहीं डूडी पेट्रोल पंप पर महासचिव ललित तेजस्वी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेमरत्न जोशी उर्फ  पटू जोशी के नेतृत्व में, यूथ कांग्रेस महासचिव अरुण व्यास के नेतृत्व में जैसलमेर रोड़ पेट्रोल पंप पर, ब्लॉक अध्यक्ष रमजान कच्छावा के नेतृत्व में रानीबाजार पेट्रोल पंप पर, ब्लॉक अध्यक्ष मगन पनेचा के नेतृत्व उदरामसर बायपास पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा जिला कांग्रेस के साथ जुड़े संगठनों ने भी अलग अलग स्थानों पर प्रदर्शन किए।