संयुक्त किसान मोर्चा के धरने को सम्बोधित करने पहुंचे पंजाब के सोशल एक्टिविस्ट भूपाल, डॉ. सीमा जैन सहित अनेक





बीकानेर, 04 मार्च (सीके न्यूज/छोटीकाशी)। कलेक्ट्रेट पर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले चल रहे धरने में मौजूद धरनार्थियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में पंजाब के सोशल एक्टिविस्ट सुखदेव सिंह भूपाल ने कृषि कानूनों की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. सीमा जैन ने बताया कि भूपाल ने इसके साथ-साथ यह भी आह्वान किया कि इस आंदोलन में हमें लिंगिय भेदभाव को दरकिनार करते हुए महिलाओं को बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल करने की रणनीति पर विचार करना होगा। इसी क्रम में इंजीनियर सज्जन कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि यह लड़ाई फसल और नस्ल बचाने की लड़ाई है। धरने को एडवोकेट महेश जोशी, भगवान प्रजापति, शिवदान मेघवाल, अब्दुल रहमान, उम्र खान, एमआर डूडी सहित अनेक ने संबोधित किया। इसके साथ साथ धरने को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव डॉ सीमा जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि जनवादी महिला समिति शुरू से ही किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रही है और अब जो भी संयुक्त किसान मोर्चा का आह्वान होगा उसको पूरी ताकत के साथ लागू करेगी।