बेबीबाई ने जिंदगी भर की कमाई दौलत भगवान महाकाल के चरणों में की अर्पित..







उज्जैन। भगवान श्रीमहाकाल के चरणों में अपनी पूरी जिंदगी बिताने वाली बेबी  बाई उर्फ सरोज लक्ष्मी अब जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर अपनी पूरी संपत्ति भगवान महाकाल के नाम कर दी है।बेबी बाई के नाम से मंदिर में जानी-पहचाने जाने वाली यह बुजुर्ग बेबी बाई यूं किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी भगवान महाकाल की सेवा करते हुए गुजार दी। हाल ही में कुछ दिनों पहले उनको हार्ट अटैक आया था जिसके चलते अब वह भगवान महाकाल की सेवा तो नहीं कर पा रही, लेकिन उनके द्वारा अब जीवन के अंतिम क्षण में अपनी पूरी कमाई भगवान महाकाल के नाम करने की तैयारी की गई है। सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि मंदिर से जुड़े महेंद्र कटिहार, शांतिलाल बैरागी, प्रभात साहू, गोपाल, हरीश पाटीदार और रितेश पांचाल द्वारा सूचना मिली कि बेबीबाई द्वारा अपनी पूरी संपत्ति भगवान महाकाल के नाम दान करने की इच्छा जता रही है। उनके नाम बैंक में एक लाख 60 हजार रुपये की फिक्स डिपॉजिट और करीब  दो लाख रुपए बैंक अकाउंट में जमा है। जिसकी जांच कर भगवान महाकाल को संपत्ति सौंपी जाएगी। उनके जिंदा रहने तक यह संपत्ति उनके ही नाम रहेगी और मरणोपरांत यह भगवान महाकाल के नाम हो जाएगी। वहीं बाबा जयगुरुदेव आश्रम के गुरुदेव उमाकांत तिवारीजी महाराज द्वारा सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल की प्रेरणा से महाकाल गौशाला में 20 क्विंटल भूसा दान किया गया है।