बीकानेर (सीके न्यूज)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महात्मा लाली बाई पार्क के पास जिया भवन में बसंत पंचमी बड़ी धूमधाम से मनाई गई। पंडित भगवानदास व्यास ने बताया कि सवेरे मां सरस्वती का दही, दूध, शहद से अभिषेक किया गया। मंत्रों के साथ और शाम को महाआरती हुई। इस अवसर पर उदय कुमार व्यास ने बताया मां सरस्वती के छप्पन भोग का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। साथ ही साथ उदय व्यास ने सभी भक्तों को सोशल डिस्टेंस मास्क लगाने का कहा और सरकार की गाइड लाईन के हिसाब से छोटे बच्चों को पेन कॉपी पेंसिल रबड़ वितरण किए गए। पूजा में शामिल होने वाले व्यक्ति राकेश व्यास, किशन व्यास, विजय चंद्र व्यास, आयुष व्यास, हर्षवर्धन, मनीष, छोटू, नवीन बोहरा, महेश पुरोहित, शिव कुमार व्यास, कवर लाल बोहरा सहित अनेक लोग मौजूद थे।
जिया भवन में बसंत पंचमी : मां सरस्वती का दही, दूध, शहद से अभिषेक
• ChhotiKashi Team

