राजेंद्र जैन महिला परिषद ने ऑटो राजा-होम ऑफ हॉप आश्रम में दिए ब्लैंकेट


बेंगलुरु। अखिल भारतीय राजेंद्र जैन महिला परिषद ने  ऑटो राजा-होम ऑफ हॉप नाम के आश्रम में 800 ब्लैंकेट वितरण किए। इस प्रसंग में परिषद परिवार की महिलाओं ने सहयोग दिया। परिषद की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रेमा बेन गाँधीमुथा व 

मंत्री मधुबेन ओस्तवाल के साथ अनेक सदस्याएं मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि आश्रम को संचालित करने वाला एक ऑटो चालक राजा नाम के व्यक्ति ने ऑटो चलाते चलाते लोगों के दुःख दर्द को देखा। हर तरफ़ ग़रीबी देखी, पीड़ित, दुखी लोगों को वह अपने घर ले जाने लगा और उनकी सेवा में लग गया। धीरे-धीरे उसने ऐसे लोगों की सेवा में आश्रम ही बना दिया। उसके पास खुद की रोज़ी रोटी के पैसे नहीं थे पर उसने भीख माँगकर पीड़ित लोगों का इलाज किया और उनका पोषण किया। वर्तमान में सेवाभावी ऑटो राजा के पास करीब एक हजार मानसिक व शारीरिक रूप से विकलांग, बच्चे-बुजुर्ग व महिलाएं हैं, जिनकी वह अपने परिवारजनों के साथ निःस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे है।  प्रेमा बेन ने बताया कि समय-समय पर परिषद द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत यह कार्य किया गया। इस आश्रम में जाकर एहसास हुआ की सिर्फ़ धन होने से कुछ नहीं होता, परोपकार और सेवा करने के लिए दिल बड़ा होना चाहिए। ऐसी निस्वार्थता आज के समय में प्रसंशनीय है।