जयपुर, 28 दिसम्बर (सीके न्यूज)। North-Western Railway उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (General Manager) Anand Prakash आनंद प्रकाश ने सोमवार को रेलवे के विभागाध्यक्ष और चारों मंडल के मण्डल रेल प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि सर्दियों के मौसम के दौरान रेलवे ट्रेक एवं रेल स्टॉक की और अधिक गहन निरीक्षण/जाँच कर रेल संचालन को संरक्षित बनाएं। उन्होंने कहा कि सर्दियों में कोहरे के मौसम के दौरान ट्रेनों की समयपालनता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिये ताकि सभी संचालित ट्रेने समयानुसार गंतव्य तक पहुंचे। बैठक में महाप्रबन्धक ने पर्यावरण को संतुलित एवं संरक्षित रखने के क्रम में प्रथम बार उत्तर पश्चिम रेलवे के वर्ष 2021 के ई-कैलेण्डर का विमोचन भी किया। रेलवे पर इस वर्ष कैलेण्डर का प्रकाशन न कर सभी कर्मचारी/अधिकारियों को विभिन्न माध्यमों से ई-कैलेण्डर दिया जा रहा है, यह जहाँ एक ओर पर्यावरण अनुकूल है वहीं दूसरी ओर देखने में भी आसान होगा। इसे कहीं भी तुरन्त फोन-कम्प्यूटर पर देखा जा सकेगा। रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण ने बताया कि समीक्षा बैठक में रेलवे जीएम ने विगत सप्ताह ही उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मण्डल पर मदार से राणा प्रताप नगर स्टेशन (उदयपुर सिटी) तक पहली बार इलेक्ट्रिक इंजन से मालगाड़ी के संचालन पर हर्ष व्यक्त किया। महाप्रबंधक ने शेष विद्युतीकरण के कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देशित भी किया। उन्होंने माल यातायात में वृद्धि करने के बारे में भी बात की, जिसमें उन्होंने बताया कि बिजनेस डवलपमेंट यूनिट के माध्यम से अधिकाधिक माल लदान ग्राहकों को आकर्षित कर लोडिंग को बढाया जाये। माल यातायात ग्राहकों की समस्याओं एवं सुझावों तुरन्त प्रभावी कार्यवाही की जाये एवं माल यातायात बढाने के अन्य उपायों पर भी विस्तार से बात की गई। बैठक में सभी मण्डल रेल प्रबंधक वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से जुडे हुये थे।
NWR GM जीएम आनंद प्रकाश Anand Prakash के अधिकारियों को निर्देश ; कोहरे के दौरान ट्रेनों की समयपालनता पर विशेष ध्यान दें
• ChhotiKashi Team

