जीवाणा जैन संघ की ओर से मुमुक्षु प्रिया का बहुमान                         


 



 



 



 


जालोर। यहां सायला के जीवाणा ग्राम में स्थानीय जैन संघ की ओर से मुमुक्षु प्रिया संकलेचा का बहुमान किया गया। उन्हें शॉल, माला एवं श्रीफल द्वारा प्रदान कर सम्मान किया गया।  इस दौरान काफ़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं महिलायें उपस्थित रहे।  मुमुक्षु प्रिया संकलेचा ने संयम जीवन की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं साथ ही आगामी वर्ष की 26 फरवरी को मेंगलवा में दीक्षा पर सकल संघ को आमंत्रित किया। जीवाणा संघ से डायालाल गुलेच्छा ने मुमुक्षु का सकल संघ की तरफ़ से स्वागत किया। डुंगरमल चोपड़ा ने बताया कि दीक्षार्थी का वरघोड़ा गौतम बोहरा के निवास से गाजे बाजे के साथ रवाना होकर जैन धर्मशाला में पहुँचा। उन्होंने बताया कि मुमुक्षु की मेंगलवा में आचार्य नित्यसेनसुरीजी एवं जयरत्न सूरीश्वरजी  की निश्रा में दीक्षा होगी।