केन्द्रीय श्रम संगठनों की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में बीकानेर के बीमाकर्मियों ने भी रखी हड़ताल!


 



 


बीकानेर, 26 नवम्बर (छोटीकाशी डॉट पेज)। केंद्रीय श्रम संगठनों की गुरुवार को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में बीकानेर के बीमाकर्मियों ने भी आज हड़ताल रखी। भारतीय जीवन बीमा निगम के बीकानेर मण्डल के अन्तर्गत बीकानेर, नागौर, चुरू, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ जिलों की समस्त शाखा इकाईयों व मण्डल कार्यालय में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारीयों ने संगठन के आहवान पर एक दिन की हड़ताल का सफल आयोजन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों व सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ  हड़ताल के माध्यम से रोष प्रकट किया। ऑल इण्डिया इन्श्योरेन्स एम्पलॉइज एसोसियेशन के बीकानेर संभाग मण्डल सचिव योगेश किरोडी ने बताया कि हमारे संगठन ने विभिन्न मांगों के सर्मथन में यह हड़ताल की है। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में श्रम विरोधी कानून और किसान विरोधी कानूनों का वापस लेने, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, न्यूनतम मजदूरी 21000 रु करने तथा सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण बंद करने तथा बीमा कर्मियों का अगस्त 2017 से लंबित  वेतन वार्ता शुरु करने जैसे अनके मांगों के बारे में विस्तार से बताया।