"गौ सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं.." , जैन सेवा मंडल का मासिक अमावस्या कार्यक्रम संपन्न




बेंगलुरु। शहर में विभिन्न सामाजिक, रचनात्मक एवं  पुण्य सेवा के कार्यक्रमों में अग्रणी जैन सेवा मंडल की ओर से प्रति माह की अमावस्या को किए जाने वाले दान पुण्य के क्रम को शनिवार को गौ सेवा करके मनाया गया। यहां की विजीपूरा गौशाला में मंडल के अनेक कार्यकर्ताओं ने सामूहिक सहयोग से गायों को हरा चारा, लापसी और सब्जी खिलाई। अशोक खींवसरा ने बताया कि इस अवसर पर शांतिलाल चुतर, राजेश सोलंकी, सुनील बाफना जेडी, अशोक संघवी, महेंद्र बोहरा, अशोक कोठारी, सुनील पोखरना, धर्मेंद्र संघवी, सुशील लूनिया, मनोज गुलेछा, रोहित गुलेछा, प्रदीप मेहता, कमल गादिया व सुनील बाफना आदि ने गौ सेवा कर पुण्य कमाया।