राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति व पूर्व राज्यपाल एनएल टिबरेवाल ने प्रीवेंटिव हेल्थ विंग का भी दिया सक्सेना को जिम्मा
जयपुर। हेल्प इंडिया ऑनलाइन संस्थान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में डॉ पीयूष सक्सेना का मनोनयन हुआ। हेल्प इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्यपाल व न्यायमूर्ति एनएल टिबरेवाल ने यह मनोनयन किया। हेल्प इंडिया ऑनलाइन संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री एमएफए-डॉ पवनकुमार पारीक ने बताया कि एक जुनून, एक राष्ट्र को समर्पित व्यक्तित्व, दूरदर्शी, अनुभवी एवं पथ प्रदर्शक व्यक्तित्व डॉ पीयूष भारतीय आयुर्वेदा में अहम पहचान रखने वाली क्लीजिंग थेरेपी को करोड़ो लोगो तक पहुंचाने के लिए प्रीवेंटिव हेल्थ से जुड़ी संस्थान हेल्प इंडिया में सेवाएं स्तुत्य है। उन्होंने बताया कि डॉ पीयूष सक्सेना आज राष्ट्र की एक जानी मानी हस्ती अर्थात सीनियर वाईस प्रेसिडेंट (कॉपरेट अफेयर्स) मुम्बई है। वर्ष 2004 में डॉ सक्सेना स्वयं असंख्य असाध्य रोगों से पीड़ित थे, अपने छोटे भाई को इसी रोग से खोने के बाद व खुद की बीमारियों से घोर निराशा ने इनको घेर लिया था, उदासी का आलम ये था कि सुसाइड तक का सोच लिया लेकिन अपने एक मित्र से लीवर क्लीजिंग थैरेपी के बारे में जानकारी के बाद, खुद पर कुछ परिणाम आया था तो इन्होंने इसके शोध व अनुसन्धान किया। फिर एक ललक ने राष्ट्र को कुछ देने की ठान ली। वाकई डॉ पीयूष ने अब तक हज़ारो लोगो को असाध्य रोगों से जागरूक करके, अनेक लोगों का सफल इलाज करके अपनी क्लीजिंग थैरेपी को राष्ट्र के नाम समर्पित किया है। डॉ पीयूष सक्सेना ने मात्र 100 रुपये में घर में इलाज कैसे हो, इसके लिए अनेक सामाजिक संस्थानों, सोशल मीडिया, पुस्तक प्रकाशन व फ़िल्म निर्माण का सहारा ले रहे है। डॉ पीयूष ने हेल्प इंडिया के प्लेटफार्म से संस्थान के हज़ारों सदस्यों को भी जागरूक किया है।