बीकानेर। स्कूल शिक्षा परिवार की शहर कार्यकारिणी अध्यक्ष सवाईसिंह राजपुरोहित के सानिध्य में अतिरिक्त कोषाधिकारी नरेश सिंह राजपुरोहित का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बीकानेर के विभिन्न शिक्षाविद शामिल थे। इनमें सुरेन्द्र डागा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज सिंह राजपुरोहित, पुखराज सिंह राठौर, आंनन्द सिंह पंवार , विनोद कुमार शर्मा आदि की उपस्थिति रही। गौरतलब रहे अधिकारी नरेश सिंह बीकानेर के ही हैं। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि निजी शिक्षण संस्थाओं के लिए कोई भी कार्य हुआ उसके लिए प्राथमिकता दी जाएगी। मनोज सिंह राजपुरोहित एवं सवाई सिंह राजपुरोहित के दिशा निर्देशन में गुलदस्ता भेंट कर अतिरिक्त जिला कोषाधिकारी का अभिनंदन स्वागत किया गया।
राजपुरोहित का स्वागत सत्कार.., डागा सहित अनेक रहे मौजूद