भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना की ऑडियो कांफ्रेंस में मोदी सरकार कार्यकाल व कोरोना में बेहतर कार्य पर चर्चा



 



बीकानेर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने मंगलवार को ऑडियो कांफ्रेंस द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर चर्चा की। पार्टी के बीकानेर मीडिया संयोजक प्रवेश जोशी ने बताया कि इस ऑडियो कांफ्रेंस में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, मीडिया सेल के राज्य संयोजक विमल कटियार, प्रदेश मीडिया टीम व बीकानेर संभाग प्रभारी मुकेश भारद्वाज, अनेक पार्टी पदाधिकारियों सहित कुल पार्टी के मीडिया सेल के पदाधिकारियों ने चर्चा में भाग लिया। खन्ना ने कहा कि आने वाले समय में 30 मई को केंद्र सरकार अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रही है। 1 वर्ष में केंद्र की मोदी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय किए है। इसके अलावा पिछले दो महीने से भी ज्यादा समय से अधिक विश्वव्यापी महामारी कोरोना संकट में भी सरकार ने बेहतर कार्य किया है। खन्ना ने निर्देश दिए कि 30 मई, शनिवार तक केंद्र की सरकारी उपलब्धियां, पेम्पलेट्स लोगों तक पहुंचे। इसके लिए हमें ऑनलाईन जागरुकता पर फोकस करना पड़ेगा। वर्तमान में कोरोना काल चल रहा है उसमें 5 से अधिक व्यक्ति साथ नहीं रह सकते साथ ही लॉकडाउन-4 चल रहा है इसके लिए अधिक से अधिक सोशियल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए सरकारी योजनाओं, कोरोना पर भाजपा द्वारा किया गया सेवा सम्मत कार्य लोगों तक पहुंचाया जाए। प्रवेश जोशी ने ऑडियो कांफ्रेंस में कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों सम्बन्धी पेम्पलेट्स का वितरण समाचार-पत्रों के माध्यम से किया जाए साथ ही साथ उनके डिजाईंस तैयार कर उन्हें सोशियल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड जल्द से जल्द करने के लिए भाजपा मीडिया पदाधिकारियों को उपलब्ध कराया जाए ताकि उसका विस्तार सही समय पर किया जा सके।