आडंबर रहित धर्म आराधना व स्वाध्याय करें : आचार्यश्री अजितशेखरसुरीजी





 




 


प्रशासनिक अधिकारियों व श्रावकों के साथ किया पदविहार


मैसूरु। आचार्यश्री अजीतशेखरसूरीजी आदि ठाणा 13 ने यहां नजरबाद स्थित आदेश्वर वाटिका में भगवान आदिनाथ के दर्शन वंदन, चैत्यवंदन, भक्तांबर, शांतिपाठ, कोरोना वायरस के खात्मे के लिए तथा विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। उपस्थित सकल संघ को मांगलिक सुनाया व आशीर्वाद प्रदान कर पद विहार प्रारंभ किया गया। भगवान महावीर स्वामी आदिनाथ प्रभु के जयकारे एवं गुरुजी हमारो अंतरनाथ, हमने आपो आशीर्वाद के उच्चारण के साथ पदयात्रा जिलाधीश अभिराम जी.शंकर व शहर पुलिस उपायुक्त डॉ. ए.एन.प्रकाश गौड़ा के स्वीकृति अनुसार  तथा नजरबाद पुलिस थानाकर्मियों के संरक्षण पदयात्रा आरम्भ हुई, जो मैसूरु-बेंगलुरु मुख्य मार्ग सिद्घलिंगपुरा स्थित महावीर जिनालय पहुँचें। वहाँ पर भगवान महावीर स्वामी के दर्शन वंदन किए। श्रावकों को प्रवचन के माध्यम से धर्म आराधना करने तथा आगामी चातुर्मास आडम्बररहित स्वाध्याय करने का संदेश देते हुए कहा कि सुमति नाथ दादा का संघ पर आशीर्वाद सदा बना रहे। इस अवसर पर सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष अशोक दाँतेवाड़ीया, ट्रस्टी हंसराज पगारिया, शान्तिलाल श्रीश्रीमाल, आदेश्वर वाटिका जैन संघ के अध्यक्ष रमेश श्रीश्रीमाल, सद्स्य भोजराज पोरवाल, प्रवीण दाँतेवाड़ीया, महावीर जिनालय ट्रस्ट के अध्यक्ष कांतिलाल चौहान, सुमतिनाथ नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रवीण लुंकड़, उपाध्यक्ष संजय पोरवाल, सचिव अमित दाँतेवाड़ीया, सदस्य ललित राठौड़, राकेश दाँतेवाड़ीया, भरत जैन, अभिषेक वाणीगोता, गोतम सिंघवी, शान्तिलाल पालगोता, खिमचंद सिंघवी, उत्तम बंदामुथा,
पार्श्व पद्मावती ट्रस्ट के अध्यक्ष दलीचंद श्रीश्रीमाल, सद्स्य महावीर भंसाली, किरण जैन सहित वैयावच्च समूह के सदस्यों ने बड़ी संख्या में विहार सेवा का लाभ लिया।