मध्यप्रदेश में 1846 कोरोना पॉजिटिव, अब तक 92 लोगों की मौत



 


भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में अब तक 1846 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। राज्य में इंदौर, भोपाल, उज्जैन और खरगोन सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। भोपाल (Bhopal) में कोरोनावायरस के 37 मरीज मिले। इसमें गांधी मेडिकल कॉलेज के 4 डॉक्टर भी शामिल है। इसके साथ ही भोपाल में मरीजों की संख्या 360 हो गई है। वहीं इंदौर (Indore) में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1029 हो चुकी है। अब तक इंदौर में 55 मरीजों की मौत हो चुकी है।
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा जारी दोपहर तीन बजे के बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में पॉजिटिव मरीज 1846 हो चुके हैं। वहीं कोरोना से अब तक 92 लोगों की जान चली गई है| वहीं 210 लोग अब तक कोरोना को हराकर स्वस्थ हो गए हैं। भोपाल में मरीजों की संख्या 360 हो गई है। वहीं इंदौर में 1029 और उज्जैन में 102 पॉजिटिव हो चुके हैं। खरगोन में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 61 हो गई है।
खरगोन (khargone)में गुरुवार रात में आई रिपोर्ट में बड़गांव के 6 और शुक्रवार की सुबह आई रिपोर्ट में 3 नए मरीज मिले। यहां अब तक 61 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इनमें से 6 लोगों की मौत हुई। वहीं 7 लोग स्वस्थ हो गए हैं। उज्जैन (Ujjain) में 42 नए संक्रमित मिले और तीन मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब तक जिले में 102 लोग संक्रमित मिल चुके। इनमें 5 ठीक हो गए व 11 की मौत हो गई है।