बेंगलूरु। शनिवार अमावस्या के उपलक्ष में यहां सामाजिक सरोकार से जुड़े रचनात्मक संगठन जैन सेवा मंडल, बेंगलुरु कैंट की तरफ़ से प्रतिमाह की भांति अमावस्या पर अन्नदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय तीमैया रोड स्थित सेठ किशनलाल फूलचंद लुनिया मेटरनिटी होम (पुअर हाउस हॉस्पिटल) के बाहर करीब 500 व्यक्तियों के लिए अन्नादानम का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में सेवा मंडल के सदस्य राजेश सोलंकी, प्रदीप मेहता, सुनील बाफना जेडी, सुनील पोखरना, अशोक खिंवसरा, महावीर, महेंद्र बोहरा, अशोक कोठारी, भरत मेहता, श्रीमती सुनीता बरलोटा, शांतिलाल चत्तर, महेंद्र लुनिया, आनंद चतर, कमल गादिया आदि उपस्थित थे।
जैन सेवा मंडल ने शनि अमावस्या पर किया अन्नदानम
• ChhotiKashi Team



