श्री कृष्ण बलराम मंदिर में रामनवमी महोत्सव में विशेष राम तारक यज्ञ का आयोजन





 

CK NEWS / Chhotikashi जयपुर। श्री कृष्ण बलराम मंदिर, जगतपुरा में रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उल्लेखनीय है कि रामनवमी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है, मन्दिर में मानव जाति के उद्धार के लिए विशेष राम तारक यज्ञ का आयोजन किया गया। भगवान श्री कृष्ण-बलराम को राम और लक्ष्मण के रूप में धनुष बाण अलंकार किया  गया। भक्तों ने दिनभर उपवास रखा एवं हरि नाम संकीर्तन किया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्रजी की लीलाओं का स्मरण एवं रामचंद्र भगवान की स्तुति में  विशेष भजन भी  गाए गए।

 श्री कृष्ण बलराम मंदिर, जयपुर के अध्यक्ष अमितासन दासजी ने बताया कि राम तारक यज्ञ विशेष रूप से श्रीराम नवमी के दिन पर किया जाता है। राम तारक यज्ञ के दौरान भगवान राम के 108 पवित्र नामों (श्री राम अष्टोत्तर)  का सस्वर उच्चारण किया गया तथा मंदिर में भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित एक विशेष विडियो दिखाया गया उसके बाद भगवान की महाआरती की गई एवं भगवान श्री राम लक्षमण की पालकी  निकली गयी, यह सभी कार्यक्रम मंदिर के सोशल मीडिया चेनलों पर लाइव दिखाया गया अंत में मंदिर में आये सभी भक्तों के लिए प्रसादी वितरण किया गया।

हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर के सांस्कृतिक शिक्षा विभाग द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर पर ग्रीष्मकालीन कल्चर कैंप 2022 के पोस्टर का विमोचन किया, जिसमें बच्चों को भगवद गीता पर आधारित नैतिक शिक्षाए, प्रश्नोत्तरी, मंत्र मैडिटेशन, श्लोक उच्चारण, वध्य यंत्र, कीर्तन, पेंटिंग, वैदिक कुकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, थिएटर इत्यादि को फन एंड गेम्स के साथ सिखाया जायेगा, अंत में पुरस्कार वितरण समारोह के दिन सभी बच्चे अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे एवं पुरुस्कार वितरित किये जायेंगे।