महेंद्र गहलोत : राजस्थान का 'मान' हैं किसान, सरकार ने रखा है अन्नदाता का ध्यान





बीकानेर 23 फरवरी 2022 राजस्थान सरकार के केशकला बोर्ड के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी देहात के जिलाध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बजट के माध्यम से यह साबित कर दिया है कि उनका दिल कितना भावुक है। वह हर वर्ग के लिए चिंतित हैं। आज के इस बजट की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम लागू करके उन्होंने कर्मचारियों के कंधे से कंधा मिला दिया हैै। गरीब जनता को 50 यूनिट तक बिजली मुफ्त, 150 यूनिट तक बिजली की दरें 3 रुपए करने और मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करना वाकई उनकी सोच और दूरदृष्टि दिखाता है। यह बजट राजस्थान के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के लिए 2 हजार करोड रुपए खर्च करने, बेरोजगारों के लिए एक लाख नई वैकेंसी,, जैविक खेती के लिए 600 करोड और किसानों के विकास के लिए कृषक साथी योजना में  2000 करोड़ से बढ़ाकर  5000 करोड़ रुपए की व्यवस्थाकरने की घोषणा करना भविष्य के राजस्थान की तस्वीर  खींचता है। यह बजट क्रांतिकारी साबित होगा।