अब बदलेंगे दिन, शनि देव उदय होंगे मकर राशि में : पं. ज्योतिप्रकाश श्रीमाली






बीकानेर, 22 फरवरी। अब बुधवार, 23 फरवरी से दिन बदल जाएंगे। मंगलवार रात्रि 10:50 मिनट पर मकर राशि में शनि देव उदय होंगे। जाने-माने ज्योतिषाचार्य पं. ज्योतिप्रकाश श्रीमाली के अनुसार क्या होता है अस्त या उदय होना इस बारे में कह सकते हैं सूर्य सभी ग्रहों को अस्त करता है परंतु खुद अस्त नहीं होता। राहु और केतू राहु और केतु छाया ग्रह होने के कारण अस्त नहीं होते। सूर्य से चंद्रमा 12 अंश, मंगल 17 अंश, बुध 13 अंश, बृहस्पति 11 अंश, शुक्र 10 अंश और शनि 15 अंश या उससे अधिक निकट आने पर अस्त हो जाते हैं। इससे कम होने पर उदित माने जाते हैं। शनि एक राशि में ढाई वर्ष रहते हैं। वर्तमान में शनि मकर राशि में हैं। शनि के उदय होने से 4 राशियों वाले जातकों को धन लाभ होने की संभावना है। साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। 


मेष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले जातकों को यह होगा लाभ


मेष : शनि ग्रह के उदय होने से कार्यक्षेत्र में इस राशि के जातकों की गति पर लगा विराम हट जाएगा और रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। धन लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

मिथुन : शनि ग्रह के उदय होने से मानसिक तनाव कम होगा। जीवनसाथी का हर कार्य में साथ मिलेगा। नौकरी की तलाश पूर्ण होगी। पहले से ही नौकरी में है तो कार्य की तारीफ  होगी। यात्रा पर जाने का योग बनेगा। परिश्रम का फल मिलता रहेगा।

तुला : शनि ग्रह के उदय होने से नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे। सुख और सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। इच्छाएं पूर्ण होगी और माता पिता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं।

कुंभ : शनि ग्रह के उदय से नौकरी में पदोन्नति के योग और यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी और पूर्व में किए गए प्रयासों का फल मिलेगा।