जेसीआई बेंगलूरु के नए पदाधिकारियों ने संभाला पदभार





बेंगलूरु। जेसीआई बेंगलूरु गार्डन सिटी का इंस्टालेशन एंड इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन यहां होटल रेनेसेंस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बेमिसाल 32 के पदाधिकारियों में सत्र 2022 के अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव हितेश सोनिगरा, सह सचिव आशीष जैन, कोषाध्यक्ष कार्तिक सोनिगरा, संयुक्त कोषाध्यक्ष शीतल भंडारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाला। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्य संचालक रोशन जैन तथा कार्य निर्देशक प्रिया मोदी ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि जेसीआई राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशु सर्राफ, मुख्य प्रवक्ता जेसीआई इंडिया परिवार मुखिया एस रविशंकर, विशेष अतिथियों में इमिडिएट पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन, जोन उपाध्यक्ष प्रज्वल जैन व जेसीआई अध्यक्ष 2011 डॉ रतन सालेचा इंस्टालेशन अधिकारी के स्वरूप सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में सत्र 2021 के यूनिक 31 पदाधिकारी और कई पूर्व अध्यक्ष भी मौजूद थे।