'रासायनिक खेती से पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को हो रहे नुकसान पर चर्चा'





बीकानेर, 21 दिसंबर (सीके न्यूज/छोटीकाशी)। झारखंड के रांची में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में भारतीय कृशि विश्वविद्यालय संघ द्वारा दो दिवसीय 45 वां अधिवेशन आयोजत किया गया। मंगलवार को राजस्थान में बीकानेर स्थित स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.पी.सिंह ने भी सहभागिता निभायी। सम्मेलन का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने किया। सम्मेलन में समाज पर कृषि विश्वविद्यालयों का प्रभाव एवं सुधार के अलावा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा की गई। कृषि शिक्षा की बेहतरी विश्वविद्यालयों की समस्याओं के समाधान के साथ साथ समसामयिक विषयों यथा रासायनिक खेती से पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को हो रहे नुकसान पर भी चर्चा की गयी। प्रो. सिंह ने यह भी बताया कि रांची में देशभर से कृषि, बागवानी, पशु चिकित्सा एवं मत्स्यकि विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित हुए। समारोह में कृषि विश्वविद्यालय के सामाजिक स्तर और प्रभाव में वृद्धि एवं विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा चिंतन मनन हुआ।