श्रीमहाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने की निशुल्क व्यवस्था../ इलेक्ट्रानिक एवं प्रिन्ट मीडिया के पत्रकारों को कवरेज हेतु होगा वीआईपी द्वार से प्रवेश





 


-कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशानुसार प्रशासक गणेश कुमार धाकड ने दी जानकारी


CK NEWS/CHHOTIKASHI उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा इलेक्ट्रानिक एवं एवं प्रिन्ट मीडिया के पत्रकारों के लिए विविध कवरेज हेतु वीआईपी प्रवेश द्वार से नि:शुल्क प्रवेश की सुवि‍धा मंदिर समिति द्वारा दी गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड ने बताया कि पत्रकार कवरेज हेतु मंदिर की जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती गौरी जोशी से संपर्क कर मंदिर के जनसंपर्क कार्यालय में आईडी. कार्ड दिखाकर नि:शुल्क पास प्राप्त कर वीआईपी. प्रवेश द्वार से कवरेज हेतु प्रवेश कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यह भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है की मीडिया को श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशानुसार पूर्व से ही पत्रकार बंधुओं की सुविधा के लिए भस्मा्र्ती की व्यवस्था तथा सत्कार व प्रोटोकॉल दर्शन की व्यवस्था  संतोष कुमार उज्जैेनिया जनसंपर्क अधिकारी, संभागीय जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से की जा रही है।

Popular posts
दुर्गादास व्यास संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी में, मिली घुमंतू परिवारों की बड़ी जिम्मेदारी
Image
दाढ़ी भी बदल सकती है आपकी किस्मत : ज्योतिषाचार्य प्रितम
Image
जल्द ही केरोसीन मुक्त होगा राजस्थान, डूप्लीकेसी पर अंकुश लगेगा वन नेशन वन राशन कार्ड से : IAS Naveen Jain
Image
स्वामी केशवानन्द जी के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजली कार्यक्रम / महान शिक्षा संत स्वामी केशवानंद जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा : प्रो.आर.पी.सिंह
Image
गठिया रोग से डरें नहीं, उपचार संभव : पीबीएम अस्पताल दे रहा गठिया रोग से निजात दिलाने में बेहतर नतीजे : डॉ लियाकत अली गोरी
Image