बीकानेर में बोले प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया ; कांग्रेस उठा रही आम आदमी की आवाज






बीकानेर, 05 दिसम्बर (सीके न्यूज/छोटीकाशी)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ  महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर जयपुर में होने वाली राष्ट्रीय महारैली को लेकर रविवार को बीकानेर जिला कांग्रेस के प्रमुख लोगों से वार्ता करने पहुंचे प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। केंद्र की भाजपा सरकार इसको नियंत्रण नही कर पा रही है। देश के करोड़ो लोगों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा है और केंद्र की भाजपा सरकार सिर्फ  अपने चंद उद्योगपतियों को राहत देने का कार्य कर रही है। देश के करोड़ों लोगो की आवाज बनने का कार्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने अपने जिम्मेदारी से लेते हुए 12 दिसंबर को जयपुर में राष्ट्रीय महारैली से केंद्र की सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकने का निर्णय लिया है। मंत्री कटारिया ने कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी है कि राजस्थान के हर विधानसभा से हर ब्लॉक से अधिकतम लोगों को लेकर जयपुर लाएं ताकि आम अवाम की आवाज को बल मिल सके। कटारिया ने रैली के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश प्रमुख कांग्रेसजनों को दिए। इससे पहले मंत्री कटारिया के साथ विधायक राकेश पारीक, संभाग प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ  यहां पहुंचने पर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। गहलोत ने कहा कि आज तक बीकानेर ने हर रैली और हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और इस बार भी पूरे प्रदेश में संख्या की दृष्टिकोण से बीकानेर अव्वल होगा। प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि महारैली को लेकर लोकसभा प्रत्याशी मदनगोपाल मेघवाल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी के प्रतिनिधि नारायण झंवर, ब्लॉक अध्यक्ष आंनद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष मगन पणेचा, रमजान अली कच्छावा, महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, प्रदेश सचिव राजकुमार किराडू, सलीम भाटी, उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर, मासूक अहमद, हारून राठौड़, दिलीप बांठिया, पार्षद जावेद पडि़हार, अंजना खत्री, मनोज किराडू, शहजाद खान, सुभाष स्वामी, आजम अली, हरिशंकर नायक, ताहिर हसन, गुलाम मुस्तफा, राहुल जादूसंगत, मुमताज बानो, महासचिव ललित तेजस्वी, आनंद जोशी, विक्की चड्ढा, सचिव मनोज चौधरी, राजेश आचार्य, गोपाल पुरोहित, हाजी खा, एजाज पठान, हजारीमल देवड़ा, शांतिलाल सेठिया, प्रेमरतन जोशी, नरसिंह व्यास ने अपने-अपने विचार रखते हुए अधिकतम संख्या में महारैली को सफल बनाने का भरोसा दिलाया.आज सर्किट हाउस में स्वागत अभिनंदन करने वालो में सलीम सोढा, फारूक अहमद, अकबर खान आशा देवी स्वामी, मंजू गोस्वामी, मुमताज़ शेख, संतोष सोनी, उम्रदराज,इकबाल समेजा,देवकिशन गहलोत,  रविकांत वाल्मीकि, अभिषेक डेनवाल,जाकिर पठान,लालचंद गहलोत, महेंद्र सिंह सोढा, सहित कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे.