कामाख्या पीठाधीश्वर पंचानंद गिरी के शिष्य हिमालय गिरी बाबा के सानिध्य में देशनोक में 72 घण्टे तक अखण्ड यज्ञ का शुभारम्भ




बीकानेर (सीके न्यूज-छोटीकाशी)। कामाख्या पीठाधीश्वर पंचानंद गिरी के शिष्य हिमालय गिरी बाबा के सानिध्य में देशनोक स्थित विश्वविख्यात मां करणीधाम में कलश यात्रा के साथ पहली बार दश महाविद्या आदिशक्ति 72 घण्टे का अखण्ड यज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञ का शुभारंभ पूर्ण देवी शास्त्र विधि के अनुसार विधिवत पूजन के साथ यज्ञ आरम्भ हुआ। यज्ञ आरम्भ के अवसर तारापीठ थानापति बाबा हिमालय गिरी महाराज ने यज्ञ में शामिल लोगों को सनातन धर्म व राष्ट्र सुरक्षा का संकल्प दिलाया। आदिशक्ति यज्ञ की महत्ता के बारे बताते हुए कहा कि यज्ञ सनातन धर्म, विश्वकल्याण, रोगनाश, मानव कल्याण जैसे महान उद्देश्य से किया गया है। हमें निजी उत्थान के साथ साथ अपने समाज व राष्ट्र के उत्थान के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर महामंडलेश्वर सरजू महाराज ने भी यज्ञ के दर्शन कर राष्ट्र कल्याण हेतु कामाख्या गायत्री मंत्र के साथ आहुतियां दी। यज्ञ के सुचारु आयोजन में करणी मन्दिर प्रन्यास अध्यक्ष गिरिराजसिंह, दीपक गहलोत किसमीदेसर, लक्ष्मीनारायण, एनसीपी पार्षद चण्डीदान, पप्पू सुथार, शिवभगवान अग्रवाल, करणी दान चौहान, रमेश शर्मा, रामेश्वर सुथार, सीता दान, लक्ष्मण दान, मनोज दान, अरुण शर्मा, सुशील पडि़हार, भंवर दान, शंकर दान, शिव मोहता, के डी देपावत की मौजूदगी रही।

Popular posts
दुर्गादास व्यास संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी में, मिली घुमंतू परिवारों की बड़ी जिम्मेदारी
Image
दाढ़ी भी बदल सकती है आपकी किस्मत : ज्योतिषाचार्य प्रितम
Image
जल्द ही केरोसीन मुक्त होगा राजस्थान, डूप्लीकेसी पर अंकुश लगेगा वन नेशन वन राशन कार्ड से : IAS Naveen Jain
Image
स्वामी केशवानन्द जी के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजली कार्यक्रम / महान शिक्षा संत स्वामी केशवानंद जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा : प्रो.आर.पी.सिंह
Image
गठिया रोग से डरें नहीं, उपचार संभव : पीबीएम अस्पताल दे रहा गठिया रोग से निजात दिलाने में बेहतर नतीजे : डॉ लियाकत अली गोरी
Image