देश के विभिन्न राज्यों के सामान उचित व सस्ती दरों बीएसएफ कैम्पस में 'संगिनी स्टोर' पर, 21 अक्टूबर को खरीदारी उत्सव मनाएंगे




बीकानेर (सीके न्यूज/छोटीकाशी)। बीकानेर शहर की महिलाओं के लिए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) परिसर स्थित संगिनी स्टोर पर खरीदारी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। संगिनी स्टोर कल्याणकारी संस्था बावा (बीएसएफ वाईफ वेलफेयर एसोसिएशन) द्वारा संचालित बावा अध्यक्षा अंबिका राठौड़ ने बताया कि संगिनी स्टोर में बावा सदस्यों द्वारा निर्मित उत्पादों के अलावा भारत के विभिन्न राज्यों के सामान उचित व सस्ती दरों पर मिलते है। राठौड़ ने यह भी बताया कि आगामी त्यौंहारों के सीजन को देखते हुए इस बार यह निर्णय लिया गया है कि बीकानेर शहर की महिलाओं को भी संगिनी स्टोर मेें खरीदारी करने हेतू आमंत्रित किया जाए। 21 अक्टूबर को सांय 3 से सात बजे तक महिलाओं हेतू संगिनी स्टोर में खरीदारी उत्सव मनाया जाएगा। जानकारी में रहे कि संगिनी स्टोर का उद्घाटन बीते वर्ष बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक सिद्धीकुमारी के हाथों हुआ था।