उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ अधिवेशन तैयारी को लेकर कोर कमेटी बैठक




CK NEWS/CHHOTIKASHI बीकानेर। उत्तर-पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ के 12 सितम्बर को होने वाले अधिवेशन तैयारी को लेकर कोर कमेटी संघ की बैठक स्थानीय कर्मचारी संघ कार्यालय में हुई जिसमें अधिवेशन की तैयारियों के सम्बंध में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सदस्य भारतीय रेलवे मजदूर संघ जगदीश शर्मा, महामंत्री अजय त्रिपाठी, उप महामंत्री अमर सिंह सिहाग, जोनल आई टी प्रभारी विनय झा, मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, मंडल मंत्री हनुमानदास, मंडल कोषाध्यक्ष दीनदयाल पूनियां बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में आगमी नव नियुक्त मंडल कार्यकारणी के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी तथा सभी कर्मचारियों को बढ चढकर भाग लेने का आह्वान किया गया। बैठक में प्रत्येक व्यवस्था पर चर्चा की गयी। बैठक में अधिवेशन के विषयों पर भी बातचीत की गयी।