देश का स्वचालित के-9 वज्र तोपों के साथ 130 मिमी आर्टिलरी गन का फायरिंग प्रदर्शन




बीकानेर (सीके न्यूज) भारतीय सेना के नवीनतम स्वचालित के-9 वज्र तोपों के साथ 130 मिमी आर्टिलरी गन का फायरिंग प्रदर्शन रेगिस्तानी धोरों पर एशिया की सबसे बड़ी महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पर दक्षिणी पश्चिमी सेना कमान द्वारा किया जा रहा है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि आर्टिलरी रेजीमेंट किसी भी चुनौती के लिए हमारे कौशल को बढ़ाने के लिए के-9 वज्र नया उपकरण है। सेना इसकी क्षमताओं का परीक्षण कर रही है और सेना द्वारा किया जाने वाला वार्षिक प्रशिक्षण भी है। जो सभी क्षेत्रों में युद्ध क्षमता को बढ़ाता है। आर्टिलरी रेजिमेंट मुख्य रूप से हथियारों को चलाने का ही काम करती है। युद्ध के समय इसी रेजिमेंट के पास सबसे महत्वपूर्ण काम होता है। दो दिनी प्रैक्टिस के दौरान जवानों ने दुश्मन के एक ठिकाने को निशाना बनाया। एक बार भी अभ्यास कर रहे इन जवानों का निशाना नहीं चूका।