राजस्थान कांग्रेस के निर्देश पर कांग्रेस नेता 28 को करेंगे प्रदर्शन, जलाएंगे पुतला




सीके न्यूज। छोटीकाशी। बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के अलावा आवश्यक वस्तुओं दामों में बेहताशा वृद्धि, तीन किसान विरोधी कानून, बढ़ती बेरोजगारी, किसानों को एमएसपी गारंटी ना देने और कुप्रबंधन को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ  देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत और महेंद्र गहलोत के नेतृत्व में 28 सितंबर को सुबह 11 बजे केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि पुतला दहन कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नेतागण,कांग्रेसी पार्षद गण, प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े संगठनों के वर्तमान और निवर्तमान पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।