पीएम मोदी के जन्मदिन पर रांका ने 200 मंदिरों में चढ़ाया प्रसाद, लगातार 20 दिन करेंगे सेवा व समर्पण कार्य







CK NEWS/CHHOTIKASHI बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐसा व्यक्तित्व जिसने विश्व की राजनीति को बदल दिया, देश में कठिन दौर में सेवा और समर्पण की मिसाल कायम की। यह उद्गार बीकानेर भाजपा प्रभारी ओम सारस्वत ने भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका द्वारा पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। सारस्वत ने कहा कि महावीर रांका ने श्रेष्ठ पद का दायित्व निभाते हुए पार्टी के विचारों को आगे बढ़ाया है तथा सेवाकार्यों में हमेशा अग्रणी रहे हैं।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र का 71वां जन्मदिन पूरा देश सेवा कार्यों के साथ मना रहा है। विश्व में लोकप्रिय पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को सेवा, समर्पण और सबका साथ सबका विकास मूलमंत्र दिया है। इसी का परिणाम है कि कोरोना जैसी विकट परिस्थितियों में भाजपा सेवा कार्यों में अग्रणी रही। सेवा के इसी क्रम में महावीर रांका के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोनों कोरोना काल में अनेक सेवा कार्य कर जरुरतमंदों की सहायता की। पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक महावीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विश्व पटल पर विश्व शक्ति के रूप में स्थापित किया है। वर्तमान में महामारी एवं सुरक्षा सम्बन्धी दोनों मुद्दों पर देश मजबूत स्थान पर है। रांका ने बताया कि देश में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसा गया है तथा सैकड़ों जनहितकारी योजनाएं प्रारंभ कर विकास के मार्ग प्रशस्त किए हैं।
कार्यक्रम में भाजयुमो शहर अध्यक्ष वेद व्यास, भाजयुमो देहात अध्यक्ष जसराज सींवर, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, नरेश नायक, भानु व्यास, जिला मंत्री कौशल शर्मा व पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण जैन मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन ओम राजपुरोहित ने किया।

यह था आयोजन
भाजपा के कुलदीप यादव ने बताया कि सर्किट हाउस के समीप स्थित महावीर रांका कार्यालय में पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाटी ने बताया कि 200 मंदिरों में कार्यकर्ताओं के माध्यम से शाम को आरती के समय भगवान को प्रसाद का भोग लगाया जाएगा तथा पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की जाएगी।

यह रहे उपस्थित
भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि गणेश जाजड़ा, सुखराज दावा, मोहित बोथरा, भगवान सिंह मेड़तिया, राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, तेजाराम राव, पंकज गहलोत, भगवतीप्रसाद गौड़, विकास पंचारिया, गणेश आचार्य, विष्णु तंवर, पंकज कच्छावा, लक्की गहलोत, पवन सुराना, गौरीशंकर देवड़ा, जितेन्द्र सिंह भाटी, आनन्द सोनी आदि उपस्थित रहे।

20 दिन होंगे यह सेवा कार्य
प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर 20 दिवसीय सेवा व समर्पण के कार्य किए जाएंगे जिनमें प्रथम दिन 200 मंदिरों में प्रसाद वितरित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु की कामना की गई है। इसी क्रम में नाल गौशाला में चारा, विभिन्न स्थानों पर मास्क वितरण, पीबीएम अस्पताल में भोजन वितरण, सफाई स्वच्छता अभियान, श्वानों को भोजन, पौधा वितरण, हेलमेट वितरण, अपनाघर आश्रम में भोजन, पौधरोपण, खेळियों में पानी भरवाना, कैंसर हॉस्पिटल में फल वितरण, जरुरतमंद बच्चों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण, बालिका गृह में चिकित्सा शिविर, पीबीएम अस्पताल में 21 पंखों का वितरण, ई-मित्र नि:शुल्क कैम्प, खैरपुर भवन में कन्या भोजन, पीबीएम अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग में 1000 एनएस बोतल वितरण, भोलेनाथ का घृत अभिषेक, पक्षियों के लिए चुग्गे-पानी की सेवा आदि कार्य किए जाएंगे।