पंचशती सर्किल पर राजीव गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की









CK NEWS, बीकानेर। भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 77 वीं जयंती पर राजीव गांधी स्मारक समिति द्वारा यहां पंचशती सर्किल स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। समिति के संयोजक व नगर निगम में मनोनीत पार्षद अभिषेक गहलोत ने बताया कि स्वर्गीय राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे। जिन्होंने देश में 18 साल की उम्र में वोट का अधिकार दिया था। उन्होंने ही देश को विकसित राष्ट्र बनाने का एक सपना देखा था, जिसे देशवासी हमेशा याद करते रहेंगे। गहलोत बोले कि राजीव गांधी स्वतंत्र भारत के सबसे कम उम्र के पीएम बने थे। हम सबको उनके बताए मार्ग का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, बीकानेर संसदीय सीट से लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व आईपीएस मदन मेघवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, गजेंद्र सिंह सांखला, राजकुमार किराडू, सलीम भाटी, डॉ मिर्जा हेदर बेग, कांग्रेस नेता गुलाम मुस्तफा, होलसेल भण्डार के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र व्यास, हाजी जिया उर रहमान आरिफ, गोपाल पुरोहित, मिलन गहलोत, पूर्व पार्षद हसन अली, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़, अब्दुल रहमान लोदरा, पार्षद आनंद सिंह सोढ़ा, युनूस अली, मनोज चौधरी, चित्रेश गहलोत, महेंद्र सिंह सोढ़ा, पार्षद प्रफुल हटीला, मनोज चौधरी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।