बीकानेर में पुष्करणा दिवस मनाया, प्रांगण के लिए ब्लॉक और टाइल्स बिछाने के लिये दी गयी टाइल्स का लोकार्पण







सीके न्यूज, BIKANER। पुष्करणा दिवस पर पुष्करणा स्कूल प्रांगण में पुष्करणा धरोहर सरंक्षण समिति द्वारा उष्ट्रवाहनी माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित हिन्दू जागरण मंच के जेठानन्द व्यास के कर कमलों से हुआ। अध्यक्ष अमरचंद व्यास ने पुष्प अर्पित कर पूजन आरम्भ किया। उन्होंने कहा कि समाज एक समुन्द्र की तरह जिसका मंथन हुआ जिससे विभिन्न रत्न दुनिया को मिले। प्रांगण के लिए ब्लॉक और टाइल्स बिछाने के लिये दी गयी टाइल्स का लोकार्पण भी कार्यक्रम में किया गया। गौरीसंकर व्यास, शेखर छंगाणी, ओमप्रकाश जोशी (बबला महाराज), राहुल किराडू, सत्यनारायण जोशी, महेंद्र जोशी (मरु स्टैण्डर्ड) सहित अनेक उपस्थित थे। श्याम पुरोहित ने सभी का आभार व्यक्त किया।