रोटरी क्लब, बीकानेर ने घोषित किए राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा पुरस्कार




सीके न्यूज/छोटीकाशी। बीकानेर। राजस्थान में रोटरी क्लब, बीकानेर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष 2021 का राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे दिनेश आचार्य ने बताया कि रोटरी क्लब का सर्वोच्च पुरस्कार 51,000 का 'कला डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार' चम्पाखेड़ी नागौर के लेखक देवकिशन राजपुरोहित को, 21,000 का 'खींवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार' जोधपुर की श्रीमती किरण राजपुरोहित 'नितिला' को तथा राजस्थानी पद्य का 11,000 का 'ब्रज.उर्मी अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार' सत्यदेव संवितेन्द्र की पुस्तक 'अंतस री सतरंगी सांसा' को घोषित किया है। पुरस्कार सम्मान समारोह के संयोजक रोटे. अरुण प्रकाश गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2020 एवं वर्ष 2021 के उपरोक्त तीनों विजेताओं का सम्मान समारोह आगामी माह अक्टूबर 2021 में आयोजित करके पुरस्कृत किया जायेगा। इस राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह समिति की बैठक में रोटरी अध्यक्ष रोटे दिनेश आचार्य, पी.डी.जी. अरुण प्रकाश गुप्ता, डी.जी.ई. राजेश चूरा, सहायक प्रातंपाल एस.जी. सोनी, रोटे. मनमोहन कल्याणी, रोटे. सुनील गुप्ता एवं सचिव रोटे प्रवीण गुप्ता उपस्थित थे।