गुुरुदेव डॉ वसंत विजय जी म.सा. की निश्रा में लाखों आहूतियों से होगा सबका कल्याण / विश्व में समृद्धि के साथ मां पद्मावती की विशेष कृपा के होंगे दर्शन






कृष्णगिरी धाम में यज्ञशाला निर्माण के पूर्व भूमिपूजन




कृष्णगिरी। विश्व में पहली बार तमिलनाडू स्थित कृष्णगिरी तीर्थधाम में अद्भुत एवं अलौकिक महायज्ञ 14 जुलाई से लेकर 23 जुलाई तक संपन्न होगा। श्री पार्श्व पद्मावती शक्ति पीठ धाम कृष्णगिरी के पीठाधिपति,  सर्वधर्म दिवाकर, यतिवर्य सिद्धमुखी, राष्ट्रसंत डॉ. वसंत विजय जी महाराज साहेब की पावन निश्रा में इस विशाल यज्ञ में लाखों आहूतियां दी जाएंगी। इस चमत्कारी एवं पवित्र यज्ञ के लिए कृष्णगिरीधाम में मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञशाला निर्माण के पूर्व भूमिपूजन किया गया। उल्लेखनीय है कि मां पद्मावती के परम् उपासक डॉ वसंत विजय जी म.सा. के सानिध्य में विश्व का ऐसा अद्भुत आयोजन होने जा रहा है जिसमें कई अद्भुत आकर्षक एवं पवित्र सामग्रियों को यज्ञ की आहूति में डाला जाएगा। देशवासियों की समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से यह महाआयोजन हो होगा। इसी के साथ महालक्ष्मी धन कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि की विशेष कृपा प्राप्ति के लिए सैकड़ों विद्वान पंडितों द्वारा महामंत्रों का जाप भी किया जाएगा। इस आयोजन में 5000 चमत्कारी एवं पवित्र कलश को मंत्रों से अभिमंत्रित कर भक्तों को वितरित भी किया जाएगा। मंत्र शिरोमणि डॉ पूज्य गुरुदेव वसंत विजय जी महाराज साहेब के इस महाआयोजन में हर व्यक्ति के दु:ख दूर होंगे। गुरुदेव के आशीर्वाद से आज लाखों लोग अपने दु:खों का अंत कर चुके हैं। भूमि पूजन के कार्यक्रम मेें गुरुदेव के साथ गुरुमां, गुरुभक्त डॉ. संकेश छाजेड़, अर्पिता बाफना, रितेश नाहर सहित बड़ी संख्या में गुरुभक्त शामिल रहे। इस आयोजन में पूरे देश से कई भक्तगण विश्व समृद्धि में अपनी आहूति देने पहुंचेंगे।