'सीमाओं की रक्षा का कार्य के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए गतिविधियों पर हमेशा खरा उतरा है सुदर्शन चक्र डिवीजन'






सुदर्शन चक्र डिवीजन ने स्थापना दिवस मनाया : 1100 पौधे लगाए

जयपुर [सीके न्यूज/छोटीकाशी]। भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमान के सुदर्शन चक्र डिवीजन ने गुरुवार को अपना 49 वां स्थापना दिवस मनाया। डिवीजन अपने गौरवशाली इतिहास के फॉक्सट्रोंट सेक्टर से जुड़ा हुआ है। जिसे 15 अप्रेल 1971 को अंबाला कैंट में स्थापित किया गया था। फिर 15 जुलाई 1972 को इसे एक इन्फैंट्री डिवीजन के रुप में नामित किया गया था। दशकों से डिवीजन ने स्थानीय आबादी के साथ सामंजस्य स्थापित करना जारी रखा है। पीआरओ डिफेंस राजस्थान पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल ए एस भिंडर, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमान और लेफ्टिनेंट जनरल एम के मागो, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, चेतक कोर ने सभी रैंकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डिवीजन को युद्ध स्थिति की तैयारी, दृढ़ता और अनुकरणीय कर्तव्य की भावना के लिए भी बधाई दी। उन्होंने उन्हें उच्च मानकों को बनाए रखने और सुदृढ़ कार्यप्रणाली, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने हेतू प्रोत्साहित किया। शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सुदर्शन चक्र डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मेजर जनरल विक्रम वर्मा और सभी रैंकों द्वारा वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया जिसमें कुल 1100 पौधे लगाए गए। अभियान में बड़ी संख्या में सैनिकों के परिवारजनों और भूतपूर्व सैनिकों ने भी भाग लिया। विदित रहे कि सुदर्शक चक्र डिवीजन सदैव राष्ट्र द्वारा उसमें व्यक्त किए गए विश्वास पर खरा उतरा है, चाहे वह सीमाओं की रक्षा का कार्य हो या राष्ट्र निर्माण के लिए गतिविधियां। अपने पूर्ववर्तियों की वीरता और बलिदान की गाथा से प्रेरणा लेते हुए, सुदर्शन चक्र डिवीजन के सैनिक अत्यंत जोश और उत्साह के साथ सेवा कर रहे हैं। डिवीजन ने नियमित आधार पर भूतपूर्व सैनिकों की रैलियों और चिकित्सा/रक्तदान शिविरों का आयोजन कर पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को भी सहायता प्रदान की है।