बीकानेर के डूंगर कॉलेज द्वारा विश्व कैमल दिवस पर 22 जून को अंतर्राष्ट्रीय वेब सिम्पोजियम




बीकानेर, 21 जून (सीके न्यूज/छोटीकाशी)। राजस्थान में बीकानेर स्थित राजकीय डूंगर महाविद्यालय द्वारा विश्व कैमल दिवस 22 जून मंगलवार को कैमल एवं बिमारियों का निदान विषय पर अंतर्राष्ट्रीय वेब सिम्पोजियम का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए प्राचार्य डा जी.पी. सिंह द्वारा आयोजन समिति की एक आवश्यक आनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक निदेषक डा राकेश हर्ष, डा.ए.के. यादव ने सुझाव दिये। डा सिंह ने बताया कि बीआईआरसी बीकानेेर इंटर डिस्प्लनरी रिसर्च कन्जोटियम द्वारा इस वेब सिम्पोजियम का आयोजन किया जा रहा है यह कार्यक्रम चार चरणों में होगा। मुख्य वक्ता केलिफोर्निया अमेरिका की क्रिस्टिना एडम्स होगी, मुख्य अतिथि एन आर सी सी के निदेशक डा ए साहू एवं विशिष्ट अतिथि डायबिटीज रिसर्च सेंटर के निदेशक डा आर पी अग्रवाल होंगे। ग्रीन कैमिस्ट्री रिसर्च सेंटर, डूंगर महाविद्यालय बीकानेर द्वारा कैमल व बिमारियों का निदान विषय पर निर्मित दो विज्ञान फि ल्मों कैमल का प्रदर्शन भी होगा साथ ही विधार्थियों के लिए आनलाइन क्विज भी आयोजित की जायेगी जिसमें विज्ञान के स्नातक व स्नातकोतर विधार्थी निशुल्क भाग ले सकेगें। वेब सिम्पोजियम का प्रसारण यू टयूब पर लाइव होगा। आज आयोजन समिति बैठक में डॉ एच एस भण्डारी, डॉ एस एन जाटोलिया, डॉ राजाराम, डॉ उमा राठौड़, डॉ एस के यादव, डॉ सुषमा जैन, डॉ मदुला भटनागर, डॉ संगीता शर्मा सहित अनेक उपस्थित थे। संचालन डा नरेन्द्र भोजक व घन्यवाद डा एस के वर्मा ने अर्जित किया।

Popular posts
दुर्गादास व्यास संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी में, मिली घुमंतू परिवारों की बड़ी जिम्मेदारी
Image
दाढ़ी भी बदल सकती है आपकी किस्मत : ज्योतिषाचार्य प्रितम
Image
जल्द ही केरोसीन मुक्त होगा राजस्थान, डूप्लीकेसी पर अंकुश लगेगा वन नेशन वन राशन कार्ड से : IAS Naveen Jain
Image
स्वामी केशवानन्द जी के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजली कार्यक्रम / महान शिक्षा संत स्वामी केशवानंद जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा : प्रो.आर.पी.सिंह
Image
गठिया रोग से डरें नहीं, उपचार संभव : पीबीएम अस्पताल दे रहा गठिया रोग से निजात दिलाने में बेहतर नतीजे : डॉ लियाकत अली गोरी
Image