भाजपा ओबीसी मोर्चा सेवा संगठन कार्यक्रम : जरूरतमंदों को राशन की सूखी सामग्री की किटों का वितरण





बीकानेर, 31 मई (सीके न्यूज/छोटीकाशी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीजेपी ओबीसी मोर्चा के शहर अध्यक्ष राजाराम सीगड़ के नेतृत्व में और प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा हुकम चंद कांटा के सानिध्य में गौशालाओं में पशुओं को 40 क्विंटल चारा खिलाया गया, पशुओं की पानी की खेलियों में टैंकर द्वारा पानी डलवाया। पक्षियों की सेवा के तहत पाळसिए लगवाए तथा उनमें पूरी ग्रीष्म काल तक पालिसियों में रोजाना जल डालने का निश्चय किया। साथ ही स्वच्छताकमियों कोरोना कर्मविरों का सम्मान किया गया। मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश ओझा ने बताया कि जरूरतमंदों को राशन की सूखी सामग्री की किटों का वितरण किया गया। कच्ची बस्तियों में मास्क वितरण के साथ सैनिटाइज और नहाने की साबुन का वितरण कार्य भी प्रमुखता से ओबीसी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। ओबीसी मोर्चा द्वारा कोरोना से ग्रसित मरीजों के लिए प्लाज्मा दिलवाने में सहयोग किया गया। साथ ही ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान भी किया गया। इस मौके पर पार्षद वीरेंद्र करल, पूर्व पार्षद सोहनलाल प्रजापत, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा हुकम चंद सोनी, भंवर लाल साहू, राजकुमार प्रजापत, महेंद्र  बादनू, राजकुमार सोनी, गिरिराज सिंह, शिवराज गहलोत, ललित सुथार, मदन सियाग, मनोहर लाल, श्याम मांडण, भवानी सोनी, नितेश सैनी, दिनेश सवाल, जीतू सुथार, विशाल सोनी, शिव मारू तथा रोहित भारती सहित बीजेपी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।