बीकानेर, 5 मई (सीके न्यूज/छोटीकाशी)। राजस्थान के बीकानेर में कोरोनाकाल के चलते सीमित संख्या भाजपा नेताओं ने बुधवार को विरोध स्वरुप काले कलर का मास्क, काली पट्टी और गाऊन पहनकर हाथों में ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस तथा राजनैतिक हिंसा और द्वेषता के खिलाफ श्लोगन और तख्तियां लेकर राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी की। पार्टी जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बताया कि सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट की घड़ी में जहां मानव समाज एक दूसरे की जान बचाने के लिए कार्यरत है, वहीं पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के उपद्रवी गुण्डा तत्व लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आक्रमण और हिंसा कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान और परिणाम के उपरांत कई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता घायल हैं तथा पार्टी के कई कार्यालयों में तोड़-फोड़ और आगजनी की घटना हो रही है। तृणमूल कांग्रेस के द्वारा लोकतंत्र का यह काला अध्याय लिखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है और हिंसा का यह खूनी तांडव जल्द खत्म होना चाहिए। देशभर के कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरुद्ध उनके साथ खड़े हैं। राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, भगवान सिंह मेड़तिया ने भी विचार रखे। ने कहा कि ममता बनर्जी स्वयं मूकदर्शक बनकर इन घटनाओं की गवाह बनी हुई है। उन्होंने न तो इसकी निंदा की है ए ना ही प्रशासन को कोई दिशा निर्देश दिए हैं और ना ही गुनहगारों और अपराधियों पर कोई कार्यवाही की है। हिंसा का यह तांडव जल्द खत्म होना चाहिए और भाजपा द्वारा प्रजातांत्रिक तरीके से इस हिंसा का विरोध किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आज बीकानेर में उपमहापौर राजेन्द्र पँवार के नेतृत्व में बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रहे तृणमूल कांग्रेस द्वारा अत्याचार पर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान रामशरण मिश्र, तरुण गहलोत, पंकज गहलोत आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बीकानेर में बीजेपियंस ने काले कलर का मास्क, गाउन पहनकर टीएमसी के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
• ChhotiKashi Team


