विप्र फाउण्डेशन के कोविड टीकाकरण शिविर को मिला भारी प्रतिसाद / स्व प्रभावती ओझा की पुण्यतिथि पर आयोजन






नागपुर। मानव सेवा की दिशा में सार्थक प्रयास करने वाली स्व. प्रभावती ओझा की पुण्यतिथि पर विप्र फाउण्डेशन के तत्वावधान में कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन सक्करदरा चौक स्थित लोटस हास्पिटल में किया गया, जिसे जबरदस्त प्रतिसाद मिला।विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकिशन ओझा के संयोजन में टीकाकरण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रुप से आयोजित किया गया। इस हेतु 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का पंजीयन पहले ही कर लिया गया और सभी को अलग-अलग निर्धारित समय पर बुलाया गया, जिससे किसी भी तरह की असुविधा नहीं हुई। अपने उद्बोधन में विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकिशन ओझा ने 

विफा द्वारा विप्रजनों के लिए भविष्य में अनेक स्वास्थ्य सम्बंधित शिविरों के आयोजन किये जाने की जानकारी दी। उन्होंने समाज एवं समस्त सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

टीकाकरण के बाद विश्राम, नाश्ता व पानी के अलावा परिजनों की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्था की गई। लगातार चले कार्यक्रम में अनेक सेवाभावी कार्यकर्ता पूरे समय सेवारत रहे। शिविर को वरिष्ठ समाजसेवी महेश पुरोहित, विदर्भ ज़ोन 9 के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ के संस्थापक त्रिलोकीनाथ सिधरा, विनोद चतुर्वेदी, संजय पालीवाल, आनंद शर्मा  ने सदिच्छा भेंट दी। सभी ने आयोजन में व्यवस्था की मुक्त कंठ से सराहना की। विशेष तौर पर लोटस हास्पिटल के डा कन्हैया चांडक एवं स्टाफ का अभिवादन किया। संस्था की ओर से  शॉल, श्रीफल प्रदान कर डाक्टरों का स्नेहिल सत्कार किया। आभार व्यक्त करते हुए संयोजक रितु आनंद शर्मा ने कहा कि समूचे मध्य भारत में विप्र समाज का यह एक अनूठा आयोजन था, जिसमें विप्र परिवारजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम की सफलतार्थ जितेंद्र शर्मा, एडवोकेट गोपाल शर्मा, चिंटू पुरोहित, विक्रम शर्मा, राकेश मिश्रा, अनिल शर्मा, भावेश जोशी, विष्णु शर्मा, जय जोशी, उदय व्यास, सतीश शर्मा, राहुल शर्मा, यश शर्मा, आनंद शर्मा, जयभगवान शर्मा, संजय चतुर्वेदी, आशीष शर्मा, सुनीता जितेंद्र शर्मा, कल्पना विक्रम शर्मा, वीणा गौरव शर्मा, प्रियंका अमित तिवारी आदि का सहयोग रहा।