जैविक खेती की उन्नत तकनीक के लिए सिक्किम से मदद ली जाएगी : डॉ जगदीश पारीक / हेल्प इंडिया की सिक्किम इकाई के गठन के साथ प्रिवेंटिव हेल्थ सेमिनार संपन्न















गंगटोक (सिक्किम)। गंगटोंक से सटे रानीपुल के ऑडिटोरियम में सिक्किम प्रदेश इकाई के गठन एवं प्रिवेंटिव हेल्थ सेमिनार के दौरान हेल्प इंडिया ऑनलाइन संस्थान के सदस्यों को अध्यक्ष डॉ जगदीश पारीक ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जैविक, बीज-खाद-कीटनाशक, तकनीक, प्रशिक्षण, जरूरी ढाँचे, जरूरी कार्यबल, वानिकी, प्रमाणीकरण, बिक्री व्यवस्था तथा सरकार व समाज के आपसी विश्वास, साझेदारी व कुशल प्रबन्धन के कारण ही सिक्किम प्रथम जैविक राज्य का दर्जा हासिल कर सका है। वैश्विक स्तर पर शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार एवं जरुरतमंदों की मदद में आत्म निर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने में क्रियाशील हेल्प इंडिया के फाउंडर प्रेजिडेंट डॉ जगदीश बोले, ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते दुष्प्रभाव, भारत में बढ़ते बंजर क्षेत्र, कृषि में कृत्रिम रसायनों के इस्तेमाल के कारण जीव, मृदा, जल व अन्य वनस्पतियों की बर्बाद होती सेहत के इस दौर में इस दर्जे का सचमुच एक विशेष महत्त्व है। इस दर्जे को हासिल करने की शासकीय कोशिशों के लिये सिक्किम का मॉडल भारत के हर किसान तक पहुंचाना हमारा मुख्य लक्ष्य है। इस दौरान हेल्प इंडिया संस्थान की प्रदेश कार्यकारणी में निर्णय लिया कि सिक्किम इसका नेतृत्व करते हुवे प्रशिक्षण कार्यक्रम रखेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य जैविक खेती की उन्नत तकनीकों को भारत के किसानों के बीच हस्तांतरित करना है।  साथ ही डॉ पारीक ने बताया कि कृषि का पोर्टल बनाने का कार्य भी अंतिम चरण में है। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अन्तर्गत गठित प्राधिकरण एपीडा में इसका आवेदन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा आइकॉन एवं पूर्व विधायक डॉ मिथुन ने संस्थान के कार्यक्रम की सराहना करते हुए सिक्किम में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया तथा संस्थान ज्वाइन करने की घोषणा की।

राष्ट्रीय महामंत्री एमएफए डॉ पवनकुमार पारीक ने आत्मनिर्भर भारत मुहिम में संस्थान के होम गलेरी एवं डिस्ट्रिक्ट डिपो में कृषि उत्पाद डालने एवं डिजिटल प्रक्षिक्षण उपलब्ध रखने की घोषणा की। संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजासिंह ने प्रीवेंटिव हेल्थ को सिक्किम में हर स्कूल व कॉलेज तक देने की घोषणा के साथ सिक्किम के पांच सदस्यों को बंगाल की कार्यकारीणी में शामिल करके बंगाल सिक्किम जॉइंट प्रदेश इकाई बनाने की घोषणा भी की।

डॉ बलबीर शर्मा ने संस्थान के हेल्प विंग की जानकारी देते हुवे बताया कि बेहतरीन कार्य करने वालों को जुलाई में दुबई अन्तराष्ट्रीय मुख्यालय के उद्घघाटन में विशेष निमंत्रण व सम्मान दिया जाएगा। संस्थान में राष्ट्रीय मंत्री सुजय मोदक ने डीएमआईटी के बारे में बताते हुवे बंगाल में आगामी माह 100 डीएमआईटी व 100 होम गलेरी खोलने की घोषणा की। राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एवं सिक्किम प्रभारी रामाप्रसाद पांडा ने संस्थान के कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा 5 सिक्किम एवं 2 बंगाल के सदस्यों को प्रदेश कार्यकारणी में जोड़ने की घोषणा की। मंच संचालन करते हुये विजय प्रधान ने सिक्किम प्रदेश की जानकारी दी एवं अतिथियों का स्वागत किया।