महिला जागरूकता अभियान में एडीजे पवन कुमार अग्रवाल ने दी केन्द्रीय कारागृह की महिलाओं को विधिक जानकारी





बीकानेर (सीके न्यूज छोटीकाशी)। अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश, पवन कुमार अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा महिला केन्द्रीय कारागृह में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 03.03.2021 से 10.03.2021 के अवसर पर एक शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर में न्यायाधीश द्वारा महिला बंदीगण केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को उनके मूलभूत एवं विधिक अधिकारों से अवगत कराया तथा महिलाओं के विरूद्ध अत्याचार से निवारण के महत्वपूर्ण अधिनियमों के बारे में तथा महिलाओं में जन-जागृति लाने के तरीकों को बताते हुए महिला शिक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त महिला अधिकारिता, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दहेज प्रथा, महिलाओं को भरण पोषण अधिनियम, सम्पत्ति का अधिकार तथा नालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में महिलाओं को विधिक जानकारी प्रदान की। उक्त शिविर में महिला जेलर लीला प्रजापत व शकुन्तला तथा महिला स्टाफ  मौजूद रहा।