महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा महिला विंग की घोषणा, महिला उद्यमियों को दिलायी सदस्यता





बीकानेर {CK NEWS/CHHOTIKASHI}। व्यापारियों, उद्यमियों के लिए बना संभाग मुख्यालय का सबसे बड़ा संगठन बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला विंग बनाने की घोषणा की है। मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ ने बताया कि रविवार को महिला विंग बनाने की घोषणा के साथ ही महिला उद्यमियों को मंडल के मॉडर्न मार्केट स्थित कार्यालय में सदस्यता भी दिलायी गयी। राठौड़ ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां पर आदिकाल से ही महिलाओं को सर्वोच्च स्थान देकर पूजा जाता रहा है। महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है इसके लिए उन्होंने महिला उद्यमियों से आह्वान किया कि वे आगे आएं और अधिक से अधिक महिला उद्यमियों को तैयार कर महिला विंग से जोड़ें। इससे पहले मंडल कार्यालय में महिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 14 महिला प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर महिला विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया। साथ ही 6 महिला उद्यमियों का सम्मान भी किया गया। आज के कार्यक्रम मे शंकरलाल हर्ष, महेश शर्मा (जज साहब), अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़, नरपत सेठिया, अनिल सोनी झूमरसा, हेतराम गॉड़, मनोज सोलंकी, सोनूराज आसुदानी, मक्खन लाल अग्रवाल, नारायण सिंह भाटी, विपिन मुसरफ, महेंद्र अग्रवाल उपस्थित थे