समाजसेवी अनिल सिंह भाटी की प्रेरणा, 'नई रोशनी ऑफ इण्डिया' ने हार्ट अस्पताल में ग्लूकोज के 8 स्टैंड भेंट किए





बीकानेर (CK NEWS/CHHOTIKASHI)। सामाजिक कार्यों में अपनी सेवा देने के लिए तत्पर संस्था 'नई रोशनी ऑफ इण्डिया' ने पीबीएम अस्पताल के संबद्ध हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल में ग्लूकोज के 8 स्टैंड भेंट किए। संस्था से समाजसेवी अनिल सिंह भाटी की प्रेरणा से स्वयं उपस्थित होकर संस्था के इस सेवाभाव कार्य को सफल किया। उन्होंने यह सामग्री डॉ. पवन के साथ ही वार्ड इंचार्ज सुनीता, सीवरन मैडम, वार्ड नर्सिंग स्टाफ कंचन, प्रियंका, सुनीता, शर्मिला, सीमा, अरविंद की उपस्थिति में भेंट की। अनिल सिंह की प्रेरणा से सहयोगकर्ताओं में शंकर लाल चांडक, महेश पांडे और कमल बिन्नानी शामिल रहे। अनिल सिंह ने बताया कि समाज में समय समय पर संस्था समाजसेवियों के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को सम्मान और सहयोग करने को सदैव तत्पर रहती है।