शिवरतन अग्रवाल बने शहर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष




BIKANER : भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया जी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पद पर शिवरतन अग्रवाल की नियुक्ति की गई है । उल्लेखनीय है कि श्री अग्रवाल पूर्व में भी भाजपा जिला कोषाध्यक्ष  के पद पर सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं । शिवरतन अग्रवाल बीकानेर शहर के प्रमुख समाजसेवी और भामाशाह के रूप में जाने जाते हैं। श्री अग्रवाल ने कोरोना महामारी  के दौरान शहर भाजपा के राम रसोड़ा प्रमुख के रूप में जरूरतमंद, निर्धन और असहाय व्यक्तियों को लम्बे समय तक निशुल्क भोजन पैकेट वितरण और सूखे राशन किट वितरित करने में महत्वपूर्ण सेवा कार्य किया। अग्रवाल की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, जिला मंत्री अरुण जैन, मनीष आचार्य इत्यादि पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।