संयुक्त किसान मोर्चा का धरना जारी, किसान-मजदूर को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान






बीकानेर, 3 फरवरी (सीके मीडिया/छोटीकाशी)। राजस्थान में बीकानेर संभाग मुख्यालय के कलेक्ट्रेट के सामने किसानों के समर्थन में चल रहा संयुक्त किसान मोर्चा का धरना बुधवार को भी जारी रहा। आज भी विभिन्न संगठनों ने धरने का समर्थन किया। ट्रैड युनियन, एटक, इंटक, सीटू, बीएसएनएल यूनियन के पदाधिकारियों ने समर्थन की घोषणा की। सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष कर्नल अशोक सिह ने समर्थन किया। धरनार्थियों को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा के रामगोपाल बिश्नोई ने कहा कि सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। कॉमरेड अविनाश व्यास ने कहा कि किसान मजदूर को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा तभी सफलता मिलेगी। इंटक नेता हेमन्त किराडू ने कहा कि केंद्र सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर किसानों की मांगे माननी चाहिए। इस मौके पर पूनमचन्द गोयल, शिवदान मेघवाल, मूलचन्द खत्री, वीर बहादूर, रामप्रताप वर्मा, दीपक, जगदीश सहित अनेक ने धरने पर पहुंचकर अपनी-अपनी बात कही।